हज़ारों की संख्या में पहुंच चौपाल सभा को रैली बनाने वाले सभी लोग का धन्यवाद-अशोक सरीन हिक्की
मिल रहा समर्थन साफ़ संकेत 2027 को कैंट विधानसभा से भाजपा का विधायक बनेगा
बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : भारतीय जनता पार्टी शहरी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने जालंधर कैंट हलके में संपन्न हुई जी राम जी योजना चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कैंट हलका वासियो का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब बदलाव और समर्थन का सीधा संकेत दे रहा है।उन्होंने कहा कि मान सरकार की दमनकारी नीतियों की बदौलत जी राम जी योजना से वंचित लाभार्थियों का इतनी बड़ी मात्रा में पहुंचना बता रहा है कि लोग मोदी सरकार की योजना को पसंद करते है। उन्होंने कहा कि अब कैंट हलके में बेरोजगारी पूरी तरह खत्म होगी और काम न मिलने पर मोदी सरकार मनरेगा योजना में बेरोजगारी भत्ता भी देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी द्वारा नए कानून का विरोध इसलिए कर रहे है वास्तव में इन लोगों को गरीब से ही नफरत है। वे नहीं चाहते कि गरीब को उनका हक मिले और उनके नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगे।उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना मजदूरों के हितों को सुनिश्चित करते हुए गांवों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।कैंट विधानसभा के प्रभारी जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने सफल कार्यक्रम को लेकर फ़ोल्डीवल, जमशेर, जंडियाला, कुक्कड़ पिंड, बांबियावाल, समराय, भोड़े सपराय, चित्त्यानी, लखनपाल, कंगनीवाल, धीना, सोफी पिंड, बरसाल, प्रताप पूरा, मीरापुर, खुनखुन, दादूवाल, नथेवाल, सूनर खुर्द, सरहाली समेत अलग-अलग गांवो से आये सभी लोगो का धन्यवाद। जिन्होंने चौपाल सभा को रैली का रूप दिया। सरीन ने कहा फ़ोल्डीवल का यह कार्यक्रम साफ़ संदेश है की 2027 मे कैंट विधानसभा से भाजपा का विधायक बनेगा। क्युकी पिछले लंबे समय से अकाली दल से विधायक बनकर कांग्रेस मे गये मौजूदा विधायक ने ग्रामीण इलाको के लोगो को सुविधा और सुरक्षा देने का कोई काम नहीं किया और कैंट विधानसभा मे कांग्रस और आप पार्टी के नेताओ की मिलीभगत के चलते नशा तस्करी, गुंडागर्दी, बेरोजगारी चरम सीमा पर है।