











बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब चुनावों में प्रचार की गति लगातार सभी उम्मीदवारों द्वारा तेज की जा रही है। इसी कड़ी में अचीवर ग्रुप को आज यानी बुधवार सुबह क्लब परिसर में ‘यारां दी छत्तरी’ ग्रुप ने विशेष ब्रेकफास्ट के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान करीब 200 से 250 क्लब सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान ‘यारां दी छत्तरी’ ग्रुप के सदस्यों ने एक सुर में अचीवर ग्रुप को समर्थन देते हुए कहा कि वह इस बार क्लब में जो मुलभूत सुविधाओं में विकास आवश्यक है, उसे देखना चाहते हैं। इस दौरान हरप्रीत गोल्डी के अतिरिक्त अचीवर ग्रुप की ओर से धीरज सेठ, अमित कुकरेजा, सौरभ खुल्लर, विन्नी शर्मा धवन, मोहिंदर सिंह, नितिन बहल, एम.बी. बाली, शालिनी कालरा, राजीव बंसल आदि मौजूद रहे।