Home Crime जालंधर: गिरफ्तार महिला साहित 3, लोहा कारोबारी से हुई लूट मामले में,...

जालंधर: गिरफ्तार महिला साहित 3, लोहा कारोबारी से हुई लूट मामले में, ड्राइवर ही निकला मास्टर माइंड, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जालंधर के रामा मंडी थाने के अधीन पड़ते इलाके सूर्य एन्क्लेव से काजी मंडी रोड पर लोहा कारोबारी से सोमवार रात को हुई लाखों रुपए की लूट के मामले को ट्रेस कर लिया गया है। इस संबंध में थाना रामा मंडी में लोहा कारोबारी ललित मित्तल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बी.एन.एस. की अलग-अलग धाराओं के तहत 205 नंबर एफ आई आर दर्ज की थी। पता चला है कि महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से पुलिस ने लूट के पैसे भी बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्त्ता के पुराने ड्राइवर के साथ मिलकर ही यह लूट की योजना बनाई गई थी। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है कि पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा जल्द प्रैस कॉफ्रैंस में कर सकती है।

सोमवार रात को सूर्या एन्क्लेव के निकट लोहा व्यापारी ललित मित्तल के साथ हुई लूट के मामले को लेकर पुलिस की टीमों ने टांडा रोड से लेकर सूर्य एन्क्लेव तक 100 से अधिक कैमरे खंगाले, जिसमें देखा गया कि ललित मित्तल की कार का पीछा करते हुए एक संदिग्ध कार वारदात स्थल तक पहुंची और वारदात को अंजाम देकर निकल गई। कमिश्नरेट पुलिस की टेक्निकल टीमों ने उक्त कार के नंबर को ट्रेस कर लिया और उसका पूरा पता निकलवा कार मालिक के घर पहुंचे तो पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में ललित मित्तल का एक पुराना ड्राइवर भी शामिल था।