
Home Education इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने एक वाइब्रेंट पार्टी “उड़ान”2026 के...











ब्यूरो: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में वार्षिक फ्रेशर्स कार्यक्रम ‘फ्लाई हाई फ्रेशर्स – उड़ान 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। रंगों, हंसी-खुशी, संगीत और उत्साह से सराबोर इस समारोह में नए विद्यार्थियों का इनोसेंट हार्ट्स परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आस्था बौरी (यंग माइंड्स कल्चरल एवं लाइफ स्किल्स मेंटर), तथा शर्मिला नाकरा, डिप्टी डायरेक्टर – कल्चरल अफेयर्स, एवं मैनेजमेंट के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन के साथ की।उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रेरणा प्रदान की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय नटराज वंदना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभावशाली मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण फ्रेशर्स का रैंप वॉक रहा, जिसमें नए विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी शैली, व्यक्तित्व और उत्साह का प्रदर्शन किया। रैंप वॉक प्रतियोगिता मैं मैं निर्णायक गणों की भूमिका रिचा शर्मा और जसजोत ने निभाई। विजेता विद्यार्थियों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा विशेष उपाधियों एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।