






बयूरो : जालंधर के दौलतपुरी इलाके में उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ हमलावर युवाओ ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। जानकारी अनुसार यह विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ बताया जा रहा है। जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित महिला के अनुसार, देर शाम 4 से 5 युवकों ने अचानक उसके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के बाहर और अंदर रखा काफी सामान भी तोड़फोड़ दिया, जिससे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।