





बयूरो : जालंधर शहर के रिहायशी इलाके के लोगों में उस समय दहशत का माहौल देखने को मिला, जब सड़कों पर खुलेआम घूमते हुए एक जंगली सांभर को देखा गया। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी और धुंध का कहर देखने को मिल रहा है। इसी के चलते जंगली जानवर खाने की तलाश में घने आबादी वाले शहरों में घुस आते हैं। जानकारी अनुसार यह घटना पठानकोट चौक के नजदीक की बताई जा रही है। सूत्रों अनुसार रिहायशी इलाके की सड़कों पर लोगों ने सांभर को घूमते हुए देखा। इसके बाद लोगों में डर और दहशत देखी गई। इस दौरान सांभर लोगों को देखकर डर गया और खाली प्लाट में घुस गया। लोगों ने तुरन्त इसकी सूचना वन विभाग और पीसीआर टीम को दी। मौके पर विभाग के अधिकारियों और पीसीआर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को काबू कर लिया। टीम का कहना है कि, सांभर को इलाज के बाद होशियारपुर के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।