










ब्यूरो: 70वीं पंजाब स्कूल जोनल खेल प्रतियोगिता में डिप्स स्कूल टांडा की छात्राओं ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग की खो-खो टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की, जबकि अंडर-19 बालिका वर्ग की खो-खो टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा।
