





बयूरो : आदमपुर हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां AAI व STAR Airlines के कर्मचारियों ने 2 महिला यात्रियों को नकली एयर टिकट के साथ पकड़ लिया। यह महिलाएं आदमपुर से नांदेड के लिए उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट पहुँची थीं। जानकारी अनुसार, जब महिलाएं अपने टिकट की चेकिंग कराने के लिए एयरलाइन के चेक-इन काउंटर पर पहुंचीं, तो वहां मौजूद एयरलाइन कर्मचारी ने उनकी टिकटों को जांचा तो पता चला कि दोनों महिलाओं के पास नकली टिकट थीं। तुरंत इसकी सूचना AAI व पुलिस को दी गई।