






बयूरो : जालंधर के थाना रामामंडी अधीन आते रविदास कॉलोनी में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 20 वर्षीय युवक जोकि पिछले दिनों जेल से रिहा होकर आया था, की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आशु निवासी रविदास कॉलोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे आशु का अपने दोस्तों (जो उसी के घर में उसी के साथ ठहरे हुए थे) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान दोस्तों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।