Home Crime जालंधर: बड़ी वारदात दिन चढ़ते ही! ज्वेलर की दुकान से लाखों के...

जालंधर: बड़ी वारदात दिन चढ़ते ही! ज्वेलर की दुकान से लाखों के गहने चुरा चोर हुए फरार, CCTV में कैद, पढ़ें व देखें

बयूरो : जालंधर के वेस्ट हल्के अधीन आते शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में सुबह-सुबह दिन चढ़ते ही ज्वेलर की दुकान पर कुछ युवकों द्वारा शटर तोड़ कर चोरी की वारदात अंजाम देने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार मामला शहीद बाबू लाभ सिंह नगर का है, जहां बीती मध्य रात्रि पश्चात सुबह-सुबह दिन चढ़ते ही चोरों ने बब्बर ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया। यह घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात चोर दुकान के अंदर से सोना और चांदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। बाजार के लोगों का कहना है कि अब दुकानदार अपनी दुकानों पर भी सेफ नहीं हैं। व्यापार करने वाले दुकानदार अपने अंदर डर महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी है।