







बयूरो : दीपावली के पावन त्यौहार से पहले जालंधर में पटाखे खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में प्रस्तावित पटाखा मार्केट लगाने पर फिलहाल अदालत ने रोक लगा दी है। जानकारी अनुसार माननीय अदालत ने संबंधित जगह पर पटाखा मार्केट लगा पटाखे बेचने पर फिलहाल रोक लगाने का आदेश जारी किया है। ऐसे में पटाखा मार्केट के आयोजन को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है।