





बयूरो: जालंधर में लगातार दूसरे दिन भी घनी धुंध का असर देखने को मिला। सुबह के समय जिले समेत पंजाब के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया। ताजा मामला जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर गांव काला बकरा के पास से सामने आया, जहां धुंध के कारण 5 वाहन आपस में टकरा गए।