Home Punjab जालंधर: नतीजे ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनावों के घोषित, AAP व...

जालंधर: नतीजे ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनावों के घोषित, AAP व कांग्रेस में दिखा कड़ा मुकाबला, शिरोमणि अकाली दल व बसपा को भी मिली कुछ जगह सफलता, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब भर में आयोजित हुए ब्लॉक (पंचायत) समिति व जिला परिषद चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं। इसी कड़ी में जालंधर ज़िले में भी यह नतीजे अब पूर्ण रूप से घोषित किए जा चुके हैं। मिली जानकारी अनुसार जिला परिषद चुनावों के नतीजो में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस में कड़ा मुकाबला रहा। वहीं BSP व शिरोमणि अकाली दल को भी मतदाताओं ने कहीं कहीं अपना समर्थन दिया। जहां 21 जिला परिषदों में से 10 आम आदमी पार्टी ने जीती तो वहीं कांग्रेस ने 7 पर जीत दर्ज की। इसके अतिरिक्त बहुजन समाज पार्टी को 3 तो शिरोमणि अकाली दल को 1 पर जीत मिली।

वहीं अगर बात करें जालंधर में ब्लॉक (पंचायत) समितियों की तो वहां भी मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी व कांग्रेस में देखने को मिला। जहां आम आदमी पार्टी को 76 तो वहीं कांग्रेस को 63 पर जीत हासिल हुई। इसके अतिरिक्त बहुजन समाज पार्टी को 19 तो शिरोमणि अकाली दल को 18 पर जीत मिली जबकि 12 पर अन्यों (आजाद आदि) ने जीत दर्ज की।