





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के वार्ड नंबर 65 और 66 में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में दोनों वार्डों के बड़ी संख्या में युवाओं ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ग्रहण की। जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने इन युवाओं को पार्टी में शामिल करवाया, जहाँ उन्होंने सभी युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक ढाँचे से अवगत कराया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में विकास दास, डेरिल डेल्विन, ऑस्टिन, जेम्स, डेनिस डेल्विन, स्टीव थे।