




बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में वीरवार देर रात्रि वार्ड-1 में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प में थाना-1 में FIR दर्ज कर ली गई है। गौरतलब है कि इलाके में विकास को लेकर सत्तापक्ष व विरोधियों में वीरवार देर रात्रि झड़प हुई थी जिसमें महिला कांग्रेसी पार्षद आशु शर्मा व उसके पति गौरव शर्मा व उनके अन्य साथियों की आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ चुकी नेत्री के बेटे व वार्ड इंचार्ज व उसके अन्य साथियों सहित बहस आरम्भ हुई थी जिसने बाद में झड़प का रूप ले लिया था। इसी मामले में थाना-1 ने शनिवार को मामला दर्ज कर लिया है। इसमें शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर कांग्रेसी महिला पार्षद आशु शर्मा व उसके पति गौरव शर्मा सहित बंटी अरोड़ा, अनमोल कालिया व करीब दर्जन भर लोगों पर करीब आधा दर्जन से अधिक धाराओं अधीन मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार FIR में BNS की 115(2), 304, 351(3), 190, 191, आर्म्स एक्ट 25 (1- B) (a) तथा SC ST act 1989 की 3(1) धाराएं शामिल हैं। 