




बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली कल दोपहर 2 बजे वार्ड नंबर 5, 6 और 7 के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लेने के साथ-साथ वे स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ व सुझाव भी सुनेंगे। क्षेत्र के इन वार्डों में काफी समय से सड़क, सीवरेज, सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतें उठती रही हैं, ऐसे में यह जन-सुनवाई नागरिकों की अपेक्षाओं के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।