






इंडियन नेवी मुंबई ने इंडियन ऑयल मुंबई को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया







इंडियन नेवी मुंबई ने इंडियन ऑयल मुंबई को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
दूसरा लीग मैच पूल ए में पूर्व चैंपियन इंडियन ऑयल मुंबई और इंडियन नेवी मुंबई के बीच खेला गया। खेल के तीसरे क्वार्टर के 45वें मिनट में इंडियन ऑयल के अफ्फान यूसुफ ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। खेल के चौथे क्वार्टर के 49वें मिनट में सुशील धनवार ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। खेल के अंतिम मिनट में इंडियन नेवी मुंबई के के सिल्वा राज ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया और मैच जीतकर दो मैचों के बाद 6 अंकों के साथ लीग राउंड में पहला स्थान हासिल किया, जबकि इंडियन ऑयल ने लीग राउंड के दो मैचों के बाद तीन अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर लखविंदर पाल सिंह खैरा, इकबाल सिंह संधू, सुरिंदर सिंह भापा, गुरविंदर सिंह गुल्लू, राम प्रताप, प्रोफेसर किरपाल सिंह मथारू, एलआर नैय्यर, कुलविंदर थियारा, अवतार सिंह, सुरिंदर सिंह, गौरव अग्रवाल, बलजीत सिंह, ओलंपियन सुरजीत सिंह के बड़े भाई, हरिंदर संघा, गुरिंदर संघा, रणबीर टुट, नरिंदर पाल सिंह जज, नत्था सिंह गाखल, गौरव महाजन विशेष रूप से उपस्थित थे।