





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पंजाब के मुख्यमंत्री माननीय भगवंत सिंह मान की माता माननीय हरपाल कौर जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मुलाकात बेहद आत्मीय और आध्यात्मिक रही, जिसमें माताजी ने नितिन कोहली को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना की।