







बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में आगामी 21 नवंंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के चलते गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन प्रबंधक कमेटी द्वारा शहर के मुख्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसके चलते जिला प्रशासन द्वारा उक्त 21 नवंबर, शनिवार को 12 बजे के बाद जिले की हद के अंदर आते सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों व कालेजों में विद्यार्थियों व स्टॉफ को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।
