





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : देश की प्रतिष्ठित हॉकी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले से भरपूर 42वां इंडियन ऑयल सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मेंबर पार्लियामेंट (राज्यसभा) और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक मित्तल शाम 6:15 बजे करेंगे।