Home Health जालंधर होलसेल कैमिस्ट आर्गेनाईजेशन ने हाऊस की मीटिंग में बॉडी का किया...

जालंधर होलसेल कैमिस्ट आर्गेनाईजेशन ने हाऊस की मीटिंग में बॉडी का किया विस्तार, नवदीप मदान “नैड्डी” बने चेयरमैन

ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़) : जालंधर की प्रख्यात दिलकुशा मार्किट की होलसेल कैमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन (डब्लयू.सी.ओ.) द्वारा बॉडी का विस्तार किया गया है और नवदीप मदान नैड्डी को चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, संजीव पुरी को वर्किंग महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में अहम मीटिंग का आयोजन दिलकुशा मार्कीट में हुआ। जिसमें प्रैजीडैंट रिशु वर्मा, कैशियर निशांत चोपड़ा, पैटर्न सरवमीत अहूजा, सीनियर वाइस प्रैजीडेंट गुरप्रीत ढिंगरा, अनिल कत्याल, वाइस प्रैजीडैंट मंगत राम चुघ, कंवलजीत ढींगरा, ज्वाइंट सचिव हितेश मल्होत्रा, जसविंदर सिंह सन्नी उपस्थित हुए।

पिछले दिनों महासचिव मनजीत सिंह द्वारा पोस्ट छोड़ दी गई थी, जिसके चलते पोस्ट को सर्वसम्मति से भरने और चेयरमैन नियुक्त करने के लिए विचार चर्चा की। इस मौके सभी ने एकमत होकर नवदीप मदान नैड्डी का नाम चेयरमैन के लिए रखा। जिसपर सभी ने सहमति जताई। हाऊस द्वारा महासचिव पद के लिए संजीव पुरी के नाम को रखा जिसे पारित कर दिया गया।

इस मौके एग्जीक्यूटिव मैंबरों में राम लुभाया तलवाड़, शरणजीत सिंह विज, अमरजीत पाहवा, अश्विनी शर्मा, अनिल रतरा, प्रदीप सोनी, रोहित छाबड़ा, सिमरन,
अभिनंदन शर्मा, राकेश भटेजा आदि उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि नैड्डी के पास लंबा तजुर्बा है, वह भैरो बाजार मार्कीट में लंबे समय प्रधान पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है जोकि आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनाइजेशन द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मार्कीट के दुकानदारों की समस्याओं को हल करवाना उनकी प्राथमिकता होगी।