Home Crime जालंधर: 6 महीने की प्रेग्नेंट युवती ने हॉस्पिटल के साथी कर्मी पर...

जालंधर: 6 महीने की प्रेग्नेंट युवती ने हॉस्पिटल के साथी कर्मी पर लगाए कैंटीन के पिछले कमरे में हवास मिटाने के आरोप, दुष्कर्म का मामला दर्ज, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जालंधर शहर के नकोदर रोड स्थित एक अस्पताल से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। नकोदर रोड स्थित उक्त अस्पताल की कैंटीन में काम करने वाली 21 वर्षीय युवती से उसी के सहकर्मी पवन कुमार नामक युवक वासी खैरीघाट, बहराइच (यू.पी) ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और उसे प्रेग्नेंट कर दिया।

पुलिस को दिए बयान में मूल रूप से बिहार की रहने वाली 21 साल की युवती ने कहा कि वह सिटी में रहती है और पढ़ाई पंजाब से की है। 2023 से वह नकोदर रोड स्थित अस्पताल की कैंटीन में मरीजों को खाना देने का काम करती थी। उसकी ड्यूटी सुबह 6 से रात 9 बजे तक थी। वहां करीब 2 साल से काम कर रही थी। कैंटीन में पवन कुमार भी काम करता था तो उससे अच्छी दोस्ती हो गई थी।

पवन ने खुद को कुंवारा बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। बोला- वह उसे खुश रखेगा। पीड़िता ने कहा कि वो पवन की बातों में आ गई थी। कैंटीन के पीछे 2 कमरे हैं। पिछले कमरे में पवन ने उसके साथ रिश्ते बनाने शुरू कर दिए थे। काफी समय तक सिलसिला चलता रहा। करीब 3 महीने पहले उसने काम छोड़ कर अपने घर रहना शुरू कर दिया। उसने बताया कि इसके बाद 9 सितंबर को पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टर के पास गई वहां पता चला कि वह 6 महीने की प्रेग्नेंट है। जब इस बारे पवन से बात की तो उसने कहा कि वह शादीशुदा है। शादी कैसे कर सकता है। इसके बाद पवन ने बात करनी बंद कर दी। पीड़िता ने कहा कि उसे धोखे में रखकर शारीरिक शोषण किया है।

थाना 6 के एसएचओ अजायब सिंह ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।