





बयूरो : जालंधर में पिछले दिनों किशनपुरा इलाके में जुआ लूट का मामला सामने आया था जिसमें पॉलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी अनुसार 15 लाख रूपए के जुए की लूट मामले में पुलिस ने 7 लोगों पर FIR दर्ज की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाक़ी अभी फरार है। सूत्रों अनुसार इस मामले में पुलिस ने चिंटू निवासी हरगोबिंद नगर, स्वामी, गोरा निवासी बस्तियात, विशाल मोटा, सोबित व दविंदर उर्फ़ डीसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में जुआ लूटने के साथ एक बुक्की के साथ जहां मारपीट की गई थी वहीं एक की लाईसेंसी पिस्तौल छीनने का भी आरोप है।