Home Crime जालंधर: FIR ‘डाबर’ के बिगड़ैल पुत्तर पर, थाना प्रभारी बोले क्रॉस मामला...

जालंधर: FIR ‘डाबर’ के बिगड़ैल पुत्तर पर, थाना प्रभारी बोले क्रॉस मामला दर्ज करने हेतु SUSPECTED तथ्य किए जा रहे पेश, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में हाल ही में हुए रसूखदार युवा रहीसजादों की लड़ाई मामले में नया मोड़ आ गया है। संबंधित थाना प्रभारी ने ‘डाबर’ के बिगड़ैल पुत्तर पर FIR दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। जबकि ‘चावला’ परिवार उचित धाराओं अधीन कार्यवाही न किए जाने की बात दबी आवाज में कह रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि अगर डाक्टर लिख कर देंगे तो जुर्म में इजाफा करने का कानूनन प्रावधान है।

इस बारे जब थाना प्रभारी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जहां ‘चावला’ की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है वहीं दूसरी पार्टी यानी कि ‘डाबर’ क्रॉस मामला दर्ज करने हेतु शिकायत भी दे गए हैं ओर MLR भी। लेकिन लड़ाई देर रात 2 बजे हुई तो शिकायत सुबह 4 बजे आई जबकि MLR कुछ दिन पश्चात देर शाम पौने 8 बजे कटवाई गई और पुलिस तक वह उसके भी 1 दिन बाद पहुंची। जोकि SUSPECTED है, जिसकी जांच कर वेरीफाई किया जा रहा है।

गौरतलब है कि नकोदर रोड से एक फेक वेडिंग से निकले उक्त रहीसजादे आपस में लड़ पड़े थे। जिसके पश्चात मामला दबाने से लेकर निपटाने तक का जोर लगाया जा रहा था लेकिन क्यूंकि ‘चावला’ के बेटे को बहुत बुरी तरह पीटा गया और चावला परिवार कार्यक़ाही पर अडिग है। वहीं सूत्रों अनुसार बता दें कि फेक वेडिंग पार्टी मे पीड़ित संग एन्जॉय करने वाले 2 कपल (2 युवक व 2 युवतियां) उस समय मुकदर्शक बन एक तरफ जाकर खड़े हो गए थे, जब यह लड़ाई खूनी टकराव में बदल रही थी जबकि रेस दौरान युवतियों ने भी दूसरे पक्ष के युवकों को खूब उकसाया था।