





बयूरो : जालंधर के थाना मकसूदां की पुलिस ने गांव बुलंदपुर के पशु चिकित्सक डॉ. अमरजीत सिंह को गुरुवार देर शाम POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी एक 13 वर्षीय बच्चे के साथ कथित शारीरिक शोषण के मामले में की गई है। पहले दर्ज की गई FIR नंबर 152 में आरोपी पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराएं लगाई गई थीं। लेकिन बाद में पीड़ित बच्चे के कोर्ट में दिए गए बयान में शारीरिक शोषण के आरोप लगाए जाने पर पुलिस ने POCSO एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं।