Home Punjab जालंधर के आदमपुर में अश्वन भल्ला द्वारा कल होगा संगठन सिरजन अभियान...

जालंधर के आदमपुर में अश्वन भल्ला द्वारा कल होगा संगठन सिरजन अभियान अधीन मीटींग का आयोजन, पढ़ें व देखें

– उत्तराखंड के विधायक भुवन कापरी व सुखविंदर कोटली करेंगे शिरकत

– सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता भारी संख्या में हों शामिल : अश्वन भल्ला

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के आदमपुर हल्के में कल यानी 18 सितंबर दिन वीरवार को शाम 4 बजे स्थानीय अजीत पैलेस (डल्ली, भोगपुर) में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला द्वारा संगठन सिरजन अभियान अधीन मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए अश्वन भल्ला ने बताया कि उक्त मीटिंग में उत्तराखंड के विधायक भुवन कापरी तथा विधायक सुखविंदर कोटली शिरकत करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी इस मीटिंग में भारी मात्रा में पहुंच कर शिरकत करें ताकि विरोधियों को संदेश जाए कि कांग्रेस पहले से भी अधिक मजबूत है और 2027 में कांग्रेस सरकार को आने से कोई रोक नहीं सकता।