Home Crime जालंधर: Defender के शौक़ीन लोगों की जगह पर कब्जे कर illegal कॉलोनी...

जालंधर: Defender के शौक़ीन लोगों की जगह पर कब्जे कर illegal कॉलोनी काटने वाले मक्ख़न व केसर ढाबे मालिक व उसके किए अवैध निर्माण पर विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर के पटेल चौक के पास स्थित केसर और मक्खन ढाबा मालिक व नगर निगम के अधिकारिय़ों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई। यह सिफारिश पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के उच्च अधिकारियों ने की है। इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र जारी हुआ है।

जालंधर के एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने बताया कि पटेल चौक के पास कुछ दुकानों को खरीद कर केसर नानवेज और मक्खन वेज ढाबा खोल दिया गया। यही नहीं उक्त ढाबे के ऊपरी मंजिल पर किट्टी हाल और होटल के कमरे बनाए गए। इसकी शिकायत उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर से की थी। तब इस इमारत के मालिक को नोटिस भी जारी हुआ था।

नगर निगम ने नोटिस जारी करने के बाद केसर और मक्खन ढाबे पर कोई कार्रवाई नहीं की। एक्टिविस्ट के मुताबिक दोनों इमारत पूरी तरह से अवैध रूप से बनाई गई हैं। शिकायत के बाद इसे एक बार सील भी किया गया था, लेकिन इमारत मालिक ने दबंगई दिखाते हुए निगम की सील ही तोड़ दी। जिससे इसकी शिकायत स्थानीय निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई।

एक्टिविस्ट के मुताबिक केसर और मक्खन ढाबा अवैध निर्माण कर बनाया गया है। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ। यही नहीं उक्त ढाबा मालिक ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर लिया और पेड़ भी कटवा दिए हैं। इसकी शिकायत विजीलैंस ब्यूरो से की गई थी। विजीलैंस ब्यूरो के उच्च अधिकारियों की जांच में शिकायत सही पाई गई, इसके बाद कार्रवाई की सिफारिश की गई है।