Home Punjab पंजाब: आम आदमी पार्टी के MLA पठान माजरा ने परसों उठाई थी...

पंजाब: आम आदमी पार्टी के MLA पठान माजरा ने परसों उठाई थी सरकार के खिलाफ आवाज़, आज गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो firing incident के पश्चात हुए फरार, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक को करनाल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने का मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार करके लोकल थाने ले जाते वक्त पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग की, फायरिंग में एक पुलिस कर्मी जख्मी बताया जा रहा है। पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।”

गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।