





बयूरो: जालंधर शहर में जुआ सट्टा लॉटरी आदि खुलेआम चल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर से एक युवक इसकी भेंट चढ़ कर जान दे बैठा है। जालंधर अधीन आती बस्ती शेख के युवकों से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली बताई जा रही है। उसके दोस्तों ने धोखे से जुए में लाखों रुपए जीत लिए और मरने पर मजबूर कर दिया। आत्महत्या करने से पहले मृत्क ने अपने दोस्तों पर धोखे से जुआ जीतने का भी आरोप होने मोबाइल पर वीडियो बना कर लगाया है। मृतक गुरजीत सिहं उर्फ़ जुगनू बस्ती शेख का रहने वाला था और शुक्रवार रात मृतक अपनी फ़ेसबुक पर लाईव हो गया और बताया कि बस्ती शेख के ही जुआरी शौंकी ओर शीली ने उसके साथ धोखा करके उससे लाखों रूपए ठग लिए। गुरजीत ने मरने से पहले कहा कि शोंकी ओर शीली, उसके दोस्त थे वो कभी ज़्यादा पैसे का जुआ नहीं खेलता था पर इन्होंने उसको झाँसे में लेकर लाखों रूपए धोखे से जीत लिए। जिनसे परेशान होकर वो आत्महत्या कर रहा है। मरने से पहले उसने सन्नी ओर रवि कुमार गिल नाम के युवकों का नाम भी लिया, जिन्होंने उसके साथ दोस्ती बना कर धोखा किया। जिसके बाद गुरजीत ने धन्नोवाली फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरजीत की लाश क़ब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दी है। जीआरपी मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।