





बयूरो: आदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) के लिए चलने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितम्बर तक रद्द कर दी गई हैं। अचानक उड़ानें बंद होने से यात्रियों में निराशा देखने को मिल रही है। यह एयरपोर्ट जालंधर और दोआबा क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली और एन.सी.आर. तक पहुंचने का एक आसान साधन बना हुआ था, लेकिन लगातार कैंसिलेशन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।