













हमलावर की पहचान राजेश खिमजी सकरिया के रूप में हुई है। शख्स की उम्र 40 साल बताई जा रही है और वह राजकोट से दिल्ली आया था। पुलिस उसे सिविल लाइंस थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। घटना के बाद मुख्यमंत्री को कुछ देर के लिए भीतर ले जाया गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं लेकिन उनकी स्थिति सुरक्षित और स्थिर बताई जा रही है।