






ब्यूरो: मान सरकार का पंजाब में एक बड़ा फैसला सामने आया है जिसमें दिनांक 14.05.2025 को जारी लैंड पूलिंग नीति तथा इसके बाद के सभी संशोधनों को वापस ले लिया है। पंजाब सरकार ने इस संबंधी एक पत्र जारी कर बताया है कि दिनांक 14.05.2025 को जारी भूमि पूलिंग नीति तथा इसके बाद के सभी संशोधनों को वापस लिया जाता है। इसके परिणामस्वरूप, जारी किए गए सभी LOI, की गई पंजीकरण क्रियाएं या इसके अंतर्गत किए गए अन्य सभी कार्य भविष्य में रद्द कर दिए जाएंगे। इस तरह से अब इसमें 3 महीने में हुए सारे कामकाज भी रद्द कर दिए जाएंगे।
बता दें कि इस स्कीम के आने के बाद से पंजाब सरकार लगातार विरोधियों के निशाने पर थी। हाल ही में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा था कि आपका फैसला क्या है, जिस पर पंजाब सरकार के वकीलों ने कहा था कि हम सरकार से बातचीत करके अगली जानकारी देंगे। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस पर चार हफ्ते के लिए स्टे लगा दिया था। लेकिन आज पंजाब सरकार के हाउसिंग और अर्बन डेवलपमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने इस संबंध में लेटर जारी कर बताया है कि 14 मई 2025 को लाई गई पंजाब लैंड पॉलिसी और इससे जुड़े अमेंडमेंट वापिस लिए जाते हैं। अतः इस तरह से इस पालिसी के तहत लेटर आफ इंटेंट (LOI), रजिस्ट्रेशन और अन्य कार्य वापस लिए जाएंगे।









