बयूरो : जालंधर के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से 3 मरीजों की मौत के मामले में अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
इस कारण पंजाब सरकार ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राज कुमार, एसएमओ डॉ. सुरजीत सिंह और डॉ. सोनाक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी तरह हाउस सर्जन डॉ. शमिंदर सिंह को बर्खास्त किया गया है।
मंत्री ने कहा कि अगर विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर यदि दोष साबित हुआ तो इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही इनके नौकरी के सभी लाभ भी नहीं दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 3 डॉक्टरों को जवाब के लिए तलब किया जाएगा, ताकि फाइनल रिपोर्ट में आगे की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं थी, लेकिन बावजूद इसके ऑक्सीजन प्रेशर में आई कमी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही है, जिस कारण यह कार्रवाई की गई है।