ब्यूरो: जालन्धर के NIT से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां छात्र ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इससे पहले भी छात्र द्वारा जीवनलीला समाप्त करने की घटना सामने आ चुकी है। 5 महीने में यह दूसरी घटना है जब छात्र ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हो। मिली जानकारी के अनुसार बीबीए में कंपार्टमेंट ना क्लियर होने की वजह से परेशान होकर छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित चंदेल पुत्र जसवंत चंदेल निवासी बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
हैरानी की बात यह है कि इस छात्र के पिता भी एनआईटी में ही जॉब कर रहे हैं। जबकि इससे 5 माह पहले छात्र के सुसाइड मामले में भी उक्त छात्र के पिता एनआईटीजे में प्रोफेसर है। इस घटना की सूचना तब बाहर आई जब थाना मकसूदां में सेक्रेड हार्ट अस्पताल से सुसाइड केस का फोन आया। एएसआई रजिंदर सिंह का कहना है कि मृतक की पहचान रोहित चंदेल के रूप में हुई है।
परिवार के मेंबरों का कहना है कि 25 वर्षीय बेटा बीबीए में आई कई कंपार्टमेंट ना क्लियर होने के कारण परेशान रहने लगा था। इसी निराशा के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के मेंबरों ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई हुई है। शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया। मंगलवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।