








बयूरो : जालंधर में गट दिनों National Eye Hospital के डा. पीयूष सूद की पत्नी डा. मीनाक्षी सूद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे शहर को हैरान कर दिया है। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति और नैशनल आई केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. पीयूष सूद पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, कथित एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर तथा वित्तीय धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।