








बयूरो : जालंधर के बस्तियात क्षेत्र में फायरिंग की वारदात सामने आई है। शहर में मात्र कुछ ही घंटों में दूसरी वारदात है। गौरतलब है कि कल शहर में CM भगवंत मान व केजरीवाल पहुंच रहे हैं। उससे पहले शहर में लॉ & ऑर्डर की धज्जियाँ उड़ाई जा रहीं हैं। जानकारी अनुसार दशमेश नगर में सौरव (22) नामक युवक गली में खड़ा था कि कुछ हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में वह घर के अंदर तो आ गया लेकिन उसे गोली लगी है, यह बताते हुए गिर गया। सूत्रों अनुसार उसे सिविल हॉस्पिटल इलाज हेतु ले जाया गया है। पारिवारिक सूत्रों अनुसार हमलावर काला संघिया रोड की तरफ का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।