









बयूरो: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई एक अहम कैबिनेट बैठक में बेअदबी विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बेअदबी विधेयक आज ही विधानसभा में पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि पंजाब में बेअदबी करने वालों को सजा देने के लिए कोई सख्त कानून नहीं है, जिसके चलते पंजाब सरकार आज बेअदबी के मामलों को लेकर एक सख्त कानून बनाने जा रही है।