बयूरो: जालंधर के वर्कशॉप चौक नजदीक स्तिथ Tagore Hospital द्वारा पिछले कई दशकों से मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं, जिसका श्रेय डा. विजय महाजन को जाता है। इसी लिए उनकी उत्कृष्ट सेवाएं देखते हुए उन्हें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा कम्यूनिटी सर्विस के लिए नैशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डाक्टर डे के मौके पर आईएमए हेड क्वार्टर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डा. विजय महाजन को सम्मानित किया गया।
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिलीप भानुशाली तथा डा. अनिल गोयल द्वारा डा. विजय महाजन द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में दी जा रही सेवाओं के लिए बधाई दी गई। डा. महाजन को कम्यूनिटी सर्विस में अहम योगदान देने के लिए नैशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर डा. अनिल गोयल व अन्य मौजूद रहे।