









बयूरो: जालंधर के बस स्टैंड के नजदीक बने गेस्ट हाउस में रेप जैसा शर्मनाक मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार यहां 25 साल की लड़की को गुमराह कर लाया गया और फिर बेहोश कर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। गौरतलब है कि बस स्टैंड के नजदीक बने गेस्ट हाउस में आए दिन देह व्यापार के कारोबार की सुर्खियां सामने आती रहती हैं। चाहे वह गेस्ट हाउस मालिक द्वारा जोड़ों को कमरे किराए पर देने की बात हो या वैश्या का धंधा करने वाली लड़कियों या महिलाओं द्वारा ग्राहक को साथ लाकर कमरा किराए पर लेने का मामला हो लेकिन इस बार बात रेप जैस घिनौने आरोपों तक पहुंच गई है और मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।