






बयूरो : जालंधर की रेलवे रोड पर स्थित रॉयल होटल के कमरा नंबर 102 से एक करीब 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार युवती पिछले 2 दिनों से होटल के कमरे में ठहरी हुई थी। इस दौरान एक युवक भी उससे मिलने आता था और करीब 2 से 3 घंटे रुकने के बाद वहां से चला जाता था। युवती का शव मिलने के बाद होटल कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान कमरे से युवती का लाल रंग का खाली अटैची मिला है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जाँच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने व मृतका की पहचान और उसके पास कमरे में आने वाले युवक के बारे जानकारी जुटा रही है।