

















जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) इम्पैक्ट रैंकिंग 2025 में वैश्विक स्तर पर टॉप-50 में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय यूनिवर्सिटी में से एक के रूप में उभरकर इतिहास रच दिया है। वैश्विक स्तर पर एलपीयू ने 48वें स्थान हासिल किया है। यह पहली बार है कि भारतीय यूनिवर्सिटी इन वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष 50 में जगह बनाने में सफल रही हैं, एलपीयू का यह रैंक एक शानदार उपलब्धि है, जो वास्तविक दुनिया की एकेडमिक श्रेष्ठता और परिवर्तनकारी शिक्षा के लिए एक दूरदर्शी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।