Home Crime जालंधर (Breaking): कत्ल! देर रात सुच्ची पिंड मोड़ पर हुआ खूनी टकराव,...

जालंधर (Breaking): कत्ल! देर रात सुच्ची पिंड मोड़ पर हुआ खूनी टकराव, नशे का विरोध करना पड़ा युवक को महंगा, हमलावरों ने उतारा मौत के घाट, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर से इस समय की बड़ा ब्रेकिंग खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की कानून से बेखौफ़ हमलावरों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। सूत्रों अनुसार मौके पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के बड़े अधिकारी जिनमें जॉइंट सीपी संदीप शर्मा, DCP मनप्रीत ढिल्लों, DCP नरेश डोगरा, ADCP आकर्षि जैन व ACP आदि भी पहुँच गए हैं।

जानकारी अनुसार सुच्ची पिंड में एक युवक मंदिक जक्खू कुछ अन्य पिंड के ही निवासियों को नशे से रोकता था जिसकी रंजिश उक्त युवकों में व्याप्त थी। इसी कड़ी में आज सुच्ची पिंड मोड़ पर अचानक नशे वाले युवकों का आमना सामना रोकने वाले युवक से हो गया तो मौके पर खूनी टकराव देखने को मिला जहाँ काली स्कार्पियो में आए प्रिंस नाम युवक ने अपने साथी हमलावरों संग मिल तेजधार हथियारों से उक्त युवक व उसके भाइयों व पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान रोकने वाले युवक मंदीप जक्खू की मौके पर ही मौत हो गई बताई जा रही है, वहीं मृतक के भाई मुकेश व पवन गंभीर घायल हुए हैं। पिता जयराम दुकान के अंदर थे, जिसकी वजह से बच गए। घायलों को पठानकोट रोड पर स्तिथ निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भिजवा दिया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रारम्भिक जांच आरम्भ कर दी है। बताया जा रहा है कि करीब 8 से 10 हमलावर थे जिन्होने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं कुछ हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है। जल्द पुलिस के अधिकारिक पक्ष मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।