Home Health जालंधर: बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें 19 से 22 जून तक, समय...

जालंधर: बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें 19 से 22 जून तक, समय रहते खरीद लें Medicine, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर की दिलकुशा मार्किट की होलसेल कैमिस्ट आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यू सी.ओ.) के प्रधान रिशु वर्मा, जनरल सेक्रेटरी मंजीत सिंह व केशियर निशांत चोपड़ा ने बताया कि 19 से 22 जून तक होलसेल दवाओं की दुकानें बंद रखी जाएंगी। इसके तहत दिलकुशा मार्किट, रामा कृष्ण मार्किट, यूनियन कॉम्प्लेक्स, ढिल्लों कॉम्प्लेक्स, त्रिवेदी कॉम्प्लेक्स, पी. एंड आर कॉम्प्लेक्स, जयदेव मार्किट सहित आसपास की दुकानें बंद रहेंगी। वर्मा, सिंह व चोपड़ा ने कहा कि दिलकुशा मार्किट व आसपास की मार्किट से दवाएं खरीदने वाले अपनी जरूरत की दवाएं समय पर खरीद लें ताकि बाद में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।