आज आपके विरोधी आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ कठोर निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में बड़ी जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा होगी। मित्रों का सहयोग लेना सही होगा।
वृषभ
आज सम्मान मिल सकता है। व्यवसाय में रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रतिकूलता रहेगी। समय के अनुसार व्यवहार में परिवर्तन लायें।
मिथुन
आज उधार न करें। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करने से बचें। दाम्पत्य सम्बन्धों को समय अवश्य दें। रक्तचाप और किडनी के रोगियों को दिक्कत हो सकती है। तनाव की वजह से नींद प्रभावित होगी। विवाह को लेकर समस्या होगी।
कर्क
आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। घर में मित्रों का आगमन होगा। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है।
सिंह
आज आपको ज्यादा परिश्रम करने के बाद ही अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर लापरवाही न करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। वाणी पर संयम बनाये रखें।
कन्या
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नयी नौकरी के लिये इन्टरव्यू में शामिल हो सकते हैं। जॉब में अधिकारी असन्तुष्ट रहेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें।
तुला
आज घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के सामानों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अपनी गलत आदतों पर शीघ्रता से नियन्त्रण कर लें। नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज कार्यशैली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े हुये कारोबार में धन लाभ होगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देंगे। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आय के स्रोत विकसित होंगे। बच्चों के भविष्य की योजना बना सकते हैं।
धनु
आज आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में मन नहीं लगेगा। कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। नये कारोबार में धन को लेकर समस्या होगी। विवाहेतर सम्बन्धों से बचना चाहिये। सम्पत्ति विवादों से दूर रहें।
मकर
आज धन की बचत करना चाहेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। ऑफिस का काम घर पर करना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों से अकारण बहस हो सकती है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन अच्छा है।
कुंभ
आज जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। उच्च अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत बातों को शेयर न करें। सरकारी मामलों में आपको समस्या होगी।
मीन
आज कानूनी मामलों की अड़चन दूर होगी। लम्बित मामलों के परिणाम आपके पक्ष में होने की सम्भावना है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में आपको फलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं।