






केजरीवाल ने कहा- इंग्लैंड में इंटरनेशनल रगबी मैच के दौरान ये बॉल इस्तेमाल किए जाने हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने जालंधर वालों को बधाई देते हुए कहा कि जालंधर ने देश के लिए इतने खिलाड़ी दिए हैं, जिसकी गिनती नहीं है। भारतीय हॉकी टीम में आज 8 प्लेयर जालंधर से हैं। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी जालंधर के इसी ग्राउंड में खेलकर बड़े हुए हैं और बड़े बड़े देशों में जाकर भारत का नाम रोशन किया। पंजाब के खिलाड़ियों का पूरे देश में कोई जवाब नहीं है। बीच में सरकारें ऐसी आ गईं कि पंजाब का टैलेंन विदेश चला गया। जब से हमें जिम्मेदारी मिली है हम खेलों को पहल दे रहे हैं क्योंकि हमारी कोशिश है कि हम अपने ग्राउंड खेल खेलने वाले बच्चों से भर दें। जिससे नशा खत्म करने में मदद मिलेगी।
भगवंत मान ने कहा- बर्ल्टन पार्क का नाम बदला जाएगा। इसे लेकर सीएम ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह से कहा कि किसी दिग्गज खिलाड़ी के नाम पर बर्ल्टन पार्क का नाम रखा जाएगा। जल्द ही जालंधर व श्री अमृतसर साहिब में इंटरनेशनल स्टेडियम बनेगा। जालंधर में बने फुटबॉल से फीफा वर्ल्ड कप खेला जाता है। ऐसे कई खेल हैं, जोकि इंटरनेशनल लेवल पर खेले जाते हैं, उनमें जालंधर के सामान का इस्तेमाल होता है।