Home Religious वीरवार कानूनी विवाद को सुलझाने का अवसर मिलेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें,...

वीरवार कानूनी विवाद को सुलझाने का अवसर मिलेगा, वाणी पर नियंत्रण रखें, गलतफहमी के चलते प्रेम संबंध बिगड़ेंगे, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। आपको बोलते समय वचनों पर नियन्त्रण रखना चाहिये। छात्र पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी।

वृषभ

आज उच्च अधिकारी काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। लेकिन आप अपना काम निकाल लेंगे। कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान रखने की आवश्यकता है। असन्तुलित खानपान के कारण पेटदर्द की समस्या हो सकती है।

मिथुन

आज जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर रुके हुये प्रोजेक्ट प्रारम्भ हो सकते हैं। योग और मेडिटेशन को दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करें।

कर्क

आज पैतृक सम्पत्ति को लेकर मामले अटकने की सम्भावना है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बाहर आ सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर एकाग्र रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। लेकिन आप अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिये विचार कर सकते हैं।

सिंह

आज कारोबार को लेकर आपको बड़े परिवर्तन करने से बचना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। जोड़ों के दर्द को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। गलतफहमी को लेकर प्रेम सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को शेयर न करें।

कन्या

आज सोशल मीडिया पर सम्भलकर प्रतिक्रिया दें। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है। पड़ोसियों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। युवाओं को करियर की चिन्ता रहेगी। दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं।

तुला

आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। आपको अपनी प्रतिष्ठा की काफी चिन्ता रहेगी। व्यवसाय में लाभ होगा लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। अजनबी लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

वृश्चिक

आज आपके निर्णयों की प्रशंसा होगी। प्रतिद्वन्दी आपके सामने कमजोर पड़ते दिखाई देंगे। धार्मिक कार्यों में आप अधिक रुचि ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कानूनी मामलों में आपको विजय मिल सकती है।

धनु

आज आज जीवनसाथी की सलाह लाभप्रद सिद्ध होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। दिखावे के चक्कर में आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मकर

आज व्यवसाय में हुये नुकसान की पूर्ति कर सकते हैं। कोई बड़ा कार्य करने से पहले आपको उसकी प्लानिंग अच्छी तरह से कर लेनी चाहिये। सोशल मीडिया में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। धन की उधारी करने से बचना चाहिये। कर्मचारियों के प्रदर्शन से आप नाखुश हो सकते हैं।

कुंभ

आज आपको अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन सम्बंधी मामलों को लेकर चिन्ता हो सकती है। अनजान लोगों को धन उधार न दें। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं।

मीन

आज आपकी योजना सफल होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज यदि किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। विदेश में रह रहे लोगों के लिये दिन शानदार है।