Home Education पंजाब के माननीय राज्यपाल एलपीयू की ‘ऑपरेशन सिंदूर विजय यात्रा’ का हिस्सा...

पंजाब के माननीय राज्यपाल एलपीयू की ‘ऑपरेशन सिंदूर विजय यात्रा’ का हिस्सा बनेगे और एलपीयू में वाइस चांसलर कांफ्रेस की अध्यक्षता करेंगे

जालंधर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) को 9 जून, सोमवार को अपने कैंपस में पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस यात्रा के हिस्से के दौरान, कटारिया “ऑपरेशन सिंदूर विजय यात्रा” में मुख्य अतिथि होंगे; एलपीयू द्वारा सैनिक वीरों को सम्मान से भरी श्रद्धांजलि देते हुए यह यात्रा की जाएगी। यह कार्यक्रम देशभक्ति, परंपरा और एकता की भावना से भरपूर होगा, जो शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधत्तव करता है।
समारोह के बाद, गर्वनर वाइस चांसलर और डायरेक्टर्स के साथ कांफ्रेस में भाग लेंगे, जिसमें पंजाब भर के सरकारी, निजी और ऑटोनोमस यूनिवर्सिटी, कॉलेजों और संस्थानों के एकेडमिक लीडर शामिल होगे। कांफ्रेस में एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी), विज्ञान और टेक्नॉलोजी विभाग की अनुदान सहायता योजनाओं और उच्च शिक्षा में सहयोग और नीति दिशा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक ओपन-हाउस चर्चा जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित सेशन होंगे।