Home Sports ‘ई साल कप नम दे’: IPL चैंपियन बने विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर...

‘ई साल कप नम दे’: IPL चैंपियन बने विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को जबरदस्त मुकाबले में 6 रन से हराया, 18वें वर्ष मिली नई विजेता टीम

ब्यूरो: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का फाइनल मैच आरसीबी ने 6 रनों से जीत लिया. इस जीत के साथ ही आरसीबी 17 साल बाद 18वें वर्ष आईपीएल की चैंपियन बनी है. इस मैच में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे. जिसे पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में चेज नहीं कर सकी और आरसीबी ने ये खिताब जीत लिया.

इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. दोनों ही टीमें बिना किसी बदलाव के इस महामुकाबले में उतरी थीं. आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे. कोहली के बल्ले से 43 रन आए. वहीं जेमिसन और अर्शदीप ने 3-3 विकेट झटके थे. इसके जवाब में उतरी पंजाब किंग्स 184 रन ही बना सकी और आरसीबी ने ये खिताब जीत लिया.