Home Religious बुधवार क्रोध में प्रतिक्रिया न दें, पारिवारिक सदस्य से झगड़ा संभव, अनैतिक...

बुधवार क्रोध में प्रतिक्रिया न दें, पारिवारिक सदस्य से झगड़ा संभव, अनैतिक कार्यों से धन कमाई का न सोचें, किसी की सलाह को महत्त्व देना नुकसानदायक, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज कार्यक्षेत्र में आपको काफी भाग दौड़ करनी पड़ेगी। एकान्त में आपको समय अवश्य बिताना चाहिये। पिता के कार्यों में आप सहयोग देंगे। पिछले कई दिनों से जिस कार्य में फँसे थे वो आज पूर्ण हो सकता है। कारोबार में समझौते कर सकते हैं।

वृषभ

आज कार्यक्षेत्र का वातावरण शान्त और सहयोगात्मक रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह को अधिक महत्व न दें। लेकिन लोग आपकी सलाह से लाभान्वित होंगे। आपको अपनी प्रबन्धन क्षमताओं को दुरुस्त करना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग में छूट का लाभ उठा सकते हैं।

मिथुन

आज वैवाहिक सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। काम को लेकर यात्रा करना पड़ सकता है। मन में उलझनों का अम्बार रहेगा। क्रोध में आकर प्रतिक्रिया न दें। परिजनों के साथ लंच पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्या होगी।

कर्क

आज आप नये कार्यों में अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। सरकारी अधिकारियों को पदोन्नति मिल सकती है। बेरोजगार लोग यदि प्रयास करें तो जॉब मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार में एकता का वातावरण रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश करने की सम्भावना है।

सिंह

आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को दिक्कत हो सकती है। गैस और कब्जियत की शिकायत होने की सम्भावना है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिलाओं को शॉपिंग करते समय सावधानी रखनी होगी। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं।

कन्या

आज आपके काम की सर्वत्र प्रशंसा होगी। व्यवहार में नरमी और सौम्यता का भाव रखें। व्यापार की समस्याओं का निवारण होगा। अनुभवी लोगों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। प्रियजनों के साथ समय बितायेंगे।

तुला

आज अपनी गलतियों को ढकने से बचें। कानूनी मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी को उधार देने से बचें। आज आपको किसी से झूठ नहीं बोलना चाहिये। पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक

आज छात्र अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। मित्रों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। समय पर सारे कार्य पूर्ण हो जायेंगे। व्यापार में बड़े अनुबन्ध और ऑर्डर मिलने की प्रबल सम्भावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिये।

धनु

आज कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में अधिक धन खर्च कर सकते हैं। कला की ओर आप आकर्षित रहेंगे। रुके हुये कार्य पुनः प्रारम्भ होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वभाव में चंचलता का भाव रहेगा।

मकर

आज जीवनसाथी के साथ घूमने का आनन्द उठायेंगे। जॉब में ट्रान्सफर होने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र के वातावरण में कड़वाहट हो सकती है। छात्रों को शिक्षा में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा।

कुंभ

आज सहकर्मियों के साथ व्यवहार खराब न करें। किसी पारिवारिक सदस्य से झगड़ा हो सकता है। अनैतिक कार्यों से धन कमाने का प्रयास न करें। बातचीत के दौरान सही शब्दों का चयन करें। धार्मिक यात्रा के दौरान कठिनाई हो सकती है।

मीन

आज जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। मेहनत का लाभ मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। शाम के समय कुछ परेशान हो सकते हैं। पूरी एकाग्रता से साथ सभी कार्य करें। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है।