





बयूरो: जालंधर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, नगर निगम के कर्मचारी एक बार फिर शुक्रवार को हड़ताल पर जा रहे हैं। इस मौके पर इकट्ठे हुए यूनियन के सदस्यों का कहना है नगर निगम के कमिश्नर की तरफ से कर्मचारियों को पहले आश्वासन दिया गया फिर अब मुकर गए हैं, जिस कारण नगर निगम के कमिश्नर के खिलाफ शुक्रवार को हड़ताल की जाएगी।